News

दीपावली का हर दीप सुख, सद्भाव और समृद्धि का प्रतीक...मदन कौशिक

दीपावली का हर दीप सुख, सद्भाव और समृद्धि का प्रतीक...मदन कौशिक 


खबर उत्तराखंड 24....मुकेश रावत 


रूड़की.. हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने अपने परिवार के साथ दीवाली मनाई और साथ ही प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की । 


सोमवार को भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने खन्ना नगर स्थित अपने आवास पर अपने परिवार के साथ विधि-विधान से दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन कर प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। उन्होंने सनातन संस्कृति और परंपराओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दीपावली का हर दीप सुख, सद्भाव और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा की सपरिवार ने  विधि-विधान से दीपावली पूजन किया। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से समस्त प्रदेश वासियों की समृद्धि, जनकल्याण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की! कहा की  हमारी सनातन संस्कृति, संस्कार और परंपराएं हमारे जीवन का आधार हैं। परिवार इनके संरक्षण की सबसे सशक्त कड़ी है! जहां मूल्य केवल सिखाए नहीं जाते बल्कि जिए जाते हैं। दीपावली पर जलाए गए  हर दीप आस्था आशा और सौहार्द का प्रतीक है जो हमारे जीवन में सुख सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी जीवन में सुख समृद्धि और मंगल लेकर आए।

Khabar Uttarakhand 24
Get In Touch

Roorkee

+91-8755551678

rawatmukesh381@gmail.com

Follow Us

© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies