खबर उत्तराखंड 24...मुकेश रावत

पहाड़ी और राजपूत समाज पर टिप्पणी करने वाले गालीबाज मंडल उपाध्यक्ष सनेश्वर सिंह को भाजपा ने किया पदमुक्त

रूड़की... भाजपा ने ढंडेरा के मंडल उपाध्यक्ष सनेश्वर सिंह को पार्टी विरोधी आचरण एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के कारण उनको पार्टी के सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
कुछ दिन पूर्व उनकी ऑडिओ वायरल हुआ था जिसमें वह पहाड़ी और राजपूत समाज को गली दी थी ! जिसको लेकर पहाड़ी समाज ने उनका पुतला फूंका था और कोतवाली में तहरीर दी थी!
जिसको देखते हुए रविवार को जिला अध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने जिला प्रभारी आदित्य चौहान से विचार विमर्श कर ढंडेरा के मंडल उपाध्यक्ष सनेश्वर सिंह को सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है!
जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सदैव अनुशासन, मर्यादा और संगठन की गरिमा को सर्वोपरि मानती है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या असंयमित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी संगठन में मर्यादा, निष्ठा और आदर्शों का पालन प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies