उत्तराखंड की रजत जयंती स्थापना वर्ष पर समर्पण संस्था के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया पौध रोपण....

खबर उत्तराखंड 24....मुकेश रावत
रुड़की। उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट की और से पौध रोपण किया गया ! मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव और सदस्यों ने मिलकर पौध रोपण किया ! 
इस दौरान वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समर्पण की टीम के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान किया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने कहा की संस्था राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
कहा की और भी संस्थाओं को आगे आकर इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए।
समर्पण संस्था के बारे में जैसा सुना था यह उससे भी बेहतर कार्य कर रही है! उन्होंने संस्था को विश्वास दिलाया कि शहर के सौंदर्यकरण में जहाँ भी संस्था को उनकी आवश्यकता होगी वह हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का स्वागत किया!
इस मौके पर पर्यावरण प्रभारी आर्य संदीप यादव एडवोकेट , अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, पार्षद सचिन कश्यप, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, समाज सेवी शोभित गौतम, अरुण कोहली, विकास गुप्ता, अनूप बंसल, संजीव सैनी, अंकुर त्यागी, महेंद्र सैनी, महिला शाखा अध्यक्ष रेनू गुप्ता, महामंत्री प्रति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबीता यादव, नीलम सिंघल, गौरव गोयल, सरवन सैनी आदि मौजूद रहे।
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies