News

4 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड विशाल प्रदर्शनी का उद्धघाटन... नरेश बंसल

मुकेश रावत...

खबर उत्तराखंड 24

4 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड विशाल प्रदर्शनी का उद्धघाटन... नरेश बंसल 


रूड़की स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने कहा की  4 से 6 मार्च तक नेहरू स्टेडियम के मैदान पर होने वाली विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड  विशाल प्रदर्शनी का आयोजन तरमेह इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी का विजन है की  2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है! जो की भारत स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती होगी। प्रधानमंत्री  नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। कहा की प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्त्व में देश व उत्तराखंड विकास की और अग्रसर है! उन्होंने कहा की नेहरू स्टेडियम में होने वाली विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड प्रदर्शनी का 4 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत. महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी करेंगे! जिसमें केंद्रीय व उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक प्रतिभाग करेंगे!उन्होंने छात्रों, युवाओं, महिलाओं व किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की है ! कहा की यह एक मेगा इवेंट है जो "अमृतकाल" की थीम पर आधारित है! प्रदर्शनी में देश एवं राज्य के विभिन्न प्रमुख संस्थान जैसे डीआरडीओ, इसरो, टीएचडीसी, भारतीय

मानक ब्यूरो, समेत कई केंद्रीय  एजेंसियों, राज्य के विभागों के साथ तमाम स्वयं सहायता समूह अपने स्टॉल लगाएंगें जिसमें सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी ! इस मौके पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पंकज नंदा, नरेश शर्मा ऋषिपाल बालियान आदि मौजूद रहे!

Khabar Uttarakhand 24
Get In Touch

Roorkee

+91-8755551678

rawatmukesh381@gmail.com

Follow Us

© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies