News

अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज रोजेदारों ने मांगी देश और प्रदेश के लिए खुशहाली की दुआएं!

अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज 

रोजेदारों ने मांगी देश और प्रदेश के लिए खुशहाली की  दुआएं!


रुड़की। रमजान के तीसरे जुमें  की नमाज अकीदत के साथ  अदा की गई। शुक्रवार को रूड़की की जामा मस्जिद सहित आसपास व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने तीसरे जुमे की नमाज अदा करी ! जामा मस्जिद में जुमे की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई। नमाज से पहले मौलाना अजहर उल हक ने अपने खुतबे में रमजान,जुमा,फितरे व जकात की तफसील बयान की।उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत और गुनाहों से माफी मांगने का महीना है।इस महीने का आखिरी अशरा जहन्नुम से निजात का है।इस अशरे में अल्लाह ताला अपने बंदों के गुनाहों से पाक कर देता है।इस आखरी अशरे में एक रात शबे कद्र की रात भी आती है! जो हजार रातों से अफजल है जिसमें अल्लाह ताला की इबादत करने और नेकी करने का कई गुना सवाब दिया जाता है। इस महीने में एक रकात नमाज अदा करने का सवाब सत्तर गुना हो जाता है साथ ही इस महीने में नरक के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।उन्होंने कहा कि इस महीने में कुरान शरीफ दुनिया में नाजिल (अवतरित) हुआ।इस महीने में जन्नत के दरवाजे भी खोल दिए जाते हैं! इसलिए यह महीना और भी अहमियत वाला हो जाता है।मदरसा दारूस्सलाम के संस्थापक कारी शमीम अहमद ने अपने खुतबे में कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है!  और अल्लाह रब्बुल इज्जत एक नेकी के बदले सत्तर गुना बदल देते हैं। इस पाक महीने में जितनी भी इबादत की जाए वह कम है।गरीब,मजलूम तबके के लोगों की  मदद भी करनी चाहिए। जामा मस्जिद के अलावा तीसरे जुमे की नमाज नगर की अन्य मस्जिदों फातिमा मस्जिद,मदीना मस्जिद,नूर मस्जिद,शेख बेंचा मस्जिद,मरकज वाली मस्जिद,मस्जिद लोहारान,मस्जिद कानून गोयन,सिविल लाइन मस्जिद,पुरानी कचहरी मस्जिद,ईदगाह मस्जिद,रेलवे स्टेशन मस्जिद,शेखपुरी मस्जिद,आजाद नगर मस्जिद,गफूरिया मस्जिद,आईआईटी मस्जिद,सफर मैना मस्जिद,मदरसा इरफान उल उलूम मस्जिद,मदरसा मिसबाहउल उलूम मस्जिद और मस्जिद रहीमिया के अलावा निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में भी अदा की गई।इस मौके पर कारी मोहम्मद कलीम,इंजीनियर मुजीब मलिक,कारी मोहम्मद मोहम्मद अहतसाम,मौलाना सदाकत अली,प्रशासक हाजी मोहम्मद मुस्तकीम,अफजल मंगलौरी,हाजी नौशाद अहमद,हाजी मोहम्मद सलीम खान,हाजी लुकमान कुरैशी,शेख अहमद जमा,मोफिक अहमद,जावेद अख्तर एडवोकेट,रियाज कुरैशी,मोहम्मद असलम कुरैशी,कलीम खान,अलीम सिद्दीकी, सैयद नफीसुल हसन,महमूद पटवारी,इमरान देशभक्त व जुबैर काजमी आदि ने नमाज अदा की।

Khabar Uttarakhand 24
Get In Touch

Roorkee

+91-8755551678

rawatmukesh381@gmail.com

Follow Us

© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies