मुकेश रावत....
उदयवीर सिंह यादव प्रधान व सतीश कुमार आर्य बने बीटी गंज आर्य समाज के मंत्री
रुड़की। बीटी गंज स्थित आर्य समाज का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ । चुनाव डॉ श्याम सिंह , चंद्र प्रकाश आर्य, वीरेंद्र कुमार वर्मा के देखरेख में संपन्न हुआ। वार्षिक चुनाव में उदयवीर सिंह यादव को प्रधान, उप प्रधान विजय सिंह वर्मा, मंत्री सतीश कुमार आर्य, वरिष्ठ उप मंत्री सतपाल सिंह, उप मंत्री राजकुमार अनेजा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार राठी, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश कुमार, उप पुस्तकालय अध्यक्ष रविंद्र कुमार , प्रचार मंत्री पवन कुमार और लेखा निरीक्षक पद पर सतीश कुमार निर्वाचित हुए! सदस्यों में हरफूल सिंह राठी, विशाल, आलोक कुमार द्विवेदी और ब्रह्मानंद को मनोनीत किया गया।
जिसके बाद निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई!
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies