मुकेश रावत.....
स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं प्राणायाम जरुरी....हर्ष प्रकाश काला!
रुड़की... सोमवार को रूड़की अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा एक सप्ताह के लिए योग शिविर का शुभारम्भ गायत्री मंत्र एंव मृत्युंजय मंत्र के साथ किया गया ! आयोजित किया गया! यह शिविर 22 जून तक चलेगा। हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि स्वस्थ एवं सुखद जीवन जीने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आराम को त्यागना होगा और योग प्राणायाम कर अपने जीवन को रोग मुक्त करना होगा। योगाचार्य सर्वेश गोस्वामी ने लोगों को योग एवं प्राणायाम के विभिन्न योगासन करवाए जिनमें कपाल भाति,अनुलोम, विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी,सिंह गर्जना,आदि विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवा कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर योग शिविर के उपाध्यक्ष जिवानन्द बुडाकोटी, सम्पत्ति सचिव दिगम्बर सिंह नेगी, आदर्श शिवाजी कालोनी महिला की अध्यक्षा संतोषी राणा, शिवाजी कालोनी की अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भागीरथी रोतेला,सरोज बड़थ्वाल, रजनी बिष्ट,योगम्बर सिंह रौथाण आदि ने योग शिविर में भाग लिया!
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies