रूड़की
मुकेश रावत....
विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी की और शहर में निकाली गई दुर्गा शक्ति यात्रा...
भाजपा के वरिष्ठ नेता व फॉनिक्स विवि के चेयरमैन चेरब जैन द्वारा फूलों की वर्षा से किया यात्रा का भव्य स्वागत.....
रुड़की। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में दुर्गा वाहिनी की और से हिंदू समाज में किशोरियों, युवतियों में शक्ति का संचार और आत्मरक्षा सुरक्षा के लिए भव्य शक्ति यात्रा निकाली गई! यात्रा का शुभारम्भ नेहरू स्टेडियम से किया गया ! इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व प्रांत उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा की इस यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते है की नारी शक्ति कमज़ोर नहीं है! कहा की जैसे दुर्गा माता ने जैसे महिषासुर का विनाश किया इसी तरह से जो समाज में महिषासुर प्रवृति के लोग है उनका ये विनाश भी कर सकती है! कहा की यह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है और अपनी रक्षा करने के लिए सक्षम है यही शक्ति के संचार के लिए यात्रा का आयोजन किया गया है! मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं में शक्ति संचार के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू वाहिनी की महिलाएं किसी से कम नहीं है वह अपने आप में सक्षम है। इस दौरान चंद्रशेखर चौक पर फोनिक्स विवि के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता चेरब जैन द्वारा यात्रा पर पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर सब्जी मंडी चौक, मेन बाजार, नगर निगम, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइन, रुड़की टॉकीज चौक, बोट क्लब से होते हुए नेहरू स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा बत्रा एवं विधायक प्रदीप बत्रा ने की। इस मौके पर मधुराका सक्सेना, अक्षरा सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, शैली त्यागी, दिलीप मेहंदीरत्ता, शिव प्रकाश त्यागी, संजय सिंह, संजय धीमान, भानु प्रताप सिंह, नीतू सिंह, मंजू सैनी, राहुल सैनी आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही।
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies